रायगढ़ के छाल थाना क्षेत्र के गंजाईपाली गांव में मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। अचानक बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के नीचे रुके दो युवकों की मौत हो गई, वहीं तीन बकरियां भी इसकी चपेट में आकर मर गईं।
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 3 बजे गांव के आकाश किंडो (19) और लिबुर केरकेट्टा (19) बकरियां चराने जंगल गए हुए थे।
बारिश शुरू होने पर दोनों महुआ पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद तीन बकरियां भी झुलसकर मर गईं।
गांव के अन्य चरवाहों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर छाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8236430
Total views : 8283887