दशहरा की खुशियां मातम में बदलीं, चाकू मारकर युवक की हत्या

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कोरबा में रावण दहन के बाद वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक फरार

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दशहरा उत्सव के बाद चाकूबाजी की घटना में एक युवक की हत्या कर दी गई। मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के मुड़ापार बाजार के पास आपसी विवाद के दौरान आरोपियों ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, घटना मुड़ापार बाजार के समीप रावण दहन मैदान के पीछे स्थित बस्ती में एक पुराने पेड़ के पास हुई। यहां कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और एक युवक पर चाकू से करीब आधा दर्जन वार कर दिए गए। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर तलाश शुरू की गई। पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *