दो बहनों ने भाई को दिया सुरक्षा का अनोखा तोहफ़ा : राखी के साथ पहनाया हेलमेट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर, 10 अगस्त 2025: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक अनोखी मिसाल पेश की गई। गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम परसवानी में अपने भाई विनोद यादव के घर पहुंची दो बहनें ममता यादव और माधुरी यादव ने इस बार राखी के साथ भाई की सुरक्षा का भी संकल्प लिया।
जिला प्रशासन बालोद द्वारा हाल ही में शुरू किए गए हेलमेट जागरूकता अभियान से प्रेरित होकर दोनों बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधने के साथ उनके सिर पर हेलमेट भी सजाया। उन्होंने इसे भाई की रक्षा के लिए रक्षाबंधन पर दिया गया एक विशेष उपहार बताया।

बहनों का कहना था कि आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में हेलमेट न पहनने से गंभीर चोटें और जान जाने के मामले सामने आते हैं। जब हम अपने भाई की दीर्घायु की कामना करते हैं, तो उसकी सुरक्षा के लिए ठोस कदम भी उठाने चाहिए।

विनोद यादव ने बताया कि कुछ समय पहले वे एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे, उस समय हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर और आंख पर गंभीर चोट आई थी। उन्होंने कहा कि अब मुझे एहसास है कि हेलमेट जान बचा सकता है। मेरी बहनों ने मुझे यह अनमोल तोहफ़ा देकर न सिर्फ मेरी सुरक्षा का ध्यान रखा है बल्कि मुझे हमेशा हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित भी किया है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे जिला प्रशासन के हेलमेट जागरूकता अभियान का पालन करें और बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाएं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *