भारत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, मंगलवार शाम अचानक डाउन हो गया। इस तकनीकी खराबी के कारण देश के कई शहरों में हजारों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। यूजर्स न तो अपनी टाइमलाइन देख पा रहे थे और न ही कोई नया पोस्ट या अपडेट शेयर कर पा रहे थे।
आउटेज का असर सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहा। अमेरिका समेत कई अन्य देशों से भी X के डाउन होने की शिकायतें सामने आईं। प्लेटफॉर्म के मैसेजिंग, नोटिफिकेशन और फीड जैसे कई अहम फीचर्स ने अचानक काम करना बंद कर दिया, जिससे यूजर्स सोशल मीडिया से पूरी तरह कट गए।
X के डाउन होते ही यूजर्स ने अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जाकर अपनी नाराजगी जाहिर की और समस्या की जानकारी साझा की। हालांकि, खबर लिखे जाने तक कंपनी की ओर से आउटेज के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था।
Author: Deepak Mittal









