हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत पुलिस लाइन रतलाम में तिरंगा विक्रय केंद्र का हुआ शुभारंभ

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने एवं जिले के नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज सहज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस लाइन रतलाम में तिरंगा विक्रय केंद्र की शुरुआत की गई है।

इस विक्रय केंद्र का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, सूबेदार मोनिका ठाकुर भी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि “हर घर तिरंगा” अभियान का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गर्व की भावना को प्रोत्साहित करना है। तिरंगा विक्रय केंद्र के माध्यम से नागरिकों को उचित मूल्य पर मानक आकार एवं गुणवत्ता के राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं वाहनों पर तिरंगा फहरा सकें।

रतलाम पुलिस द्वारा समस्त नागरिकों से अपील की जाती है कि वे “हर घर तिरंगा” अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें, राष्ट्रीय ध्वज खरीदकर अपने घरों पर फहराएं और स्वतंत्रता दिवस को गौरव एवं उत्साह के साथ मनाएं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *