ऑनलाइन ट्रेडिंग में फंसाया,और की लाखों की ठगी आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

जे के मिश्र / बिलासपुर। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने लंबे समय के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने पुराने संबंधों का फायदा उठाकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी की थी।

जानकारी के अनुसार, सरकंडा क्षेत्र के राजस्व कॉलोनी निवासी बसंत पांडे ने 20 सितंबर 2023 को पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी पुरानी जान-पहचान के आधार पर कपिल दुबे और उनके माता-पिता, हेमंत दुबे व मनीषा दुबे, ने उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करने का झांसा दिया। उन्होंने एक करोड़ 38 लाख 72 हजार 105 रुपये जमा करवाए। समय पूरा होने पर 89 लाख 7 हजार रुपये वापस किए गए, लेकिन बाकी के 49 लाख 65 हजार 105 रुपये नहीं लौटाए गए।

पुलिस ने बसंत पांडे की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एक साल की तलाश के बाद, पुलिस ने आरोपी हेमंत दुबे को नवरात्रि के दौरान बिलासपुर में पकड़ा। थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग की टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की जानकारी के आधार पर बिलासपुर के कतियापारा में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार था और इस दौरान वह लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *