इंस्पायर अवार्ड हेतु विज्ञान शिक्षको का प्रशिक्षण सम्पन्न…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल  : मुंगेली – इंस्पायर अवार्ड मानक 2024-25 हेतु बच्चों के बीच प्रतियोगिता तथा उनके आइडिया ऑनलाइन अपलोड करने हेतु प्रक्रिया के लिए कक्षा 6 वीं से 10 वीं तक अध्यापन कराने वाले विकासखण्ड पथरिया के विज्ञान शिक्षको का प्रशिक्षण कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया गया।

प्रथम चरण का प्रशिक्षण बी आर सी भवन तथा द्वितीय चरण का प्रशिक्षण स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सरगांव के सभा कक्ष में सम्पन्न हुआ।

जिला प्रभारी इंस्पायर अवार्ड रामनाथ गुप्ता एवं एबीईओ रविपाल राठौर के मार्गदर्शन में 40 संकुलो के विज्ञान शिक्षको को प्रशिक्षक लक्ष्मीनरेश पटेल द्वारा इंस्पायर अवार्ड सम्बन्धी कार्य संपादित करने हेतु तकनीकी जानकारी से अवगत कराया गया।

विज्ञान के क्षेत्र में इनोवेशन तथा किसी समस्या के समाधान हेतु बेस्ट आइडिया के लिए विद्यार्थीयों को प्रेरित करने के लिए शिक्षको को जानकारी दी गई।

इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी पी एस बेदी, एबीईओ यतेन्द्र भास्कर,  एन आर ध्रुव,  विकास खंड समन्वयक अशोक यादव का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *