जबलपुर में दर्दनाक हादसा: लहरों में समाया क्रूज, मां-बेटे की मौत ने सबको झकझोरा..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब सैलानियों से भरा एक क्रूज अचानक मौसम खराब होने के कारण पलट गया। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 22 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। कई अन्य लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम के समय मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी और हवा के कारण डैम के पानी में ऊंची लहरें उठने लगीं। बीच मझधार में पहुंचा क्रूज संतुलन खो बैठा और कुछ ही पलों में पानी में समा गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करने लगे।

इस दुर्घटना के बीच एक ऐसी मार्मिक तस्वीर सामने आई, जिसने सभी को भावुक कर दिया। एक मां ने आखिरी सांस तक अपने मासूम बच्चे को सीने से लगाए रखा। बचाव दल को दोनों की लाश एक साथ मिली, जिसमें मां अपने बच्चे को दोनों हाथों से कसकर थामे हुए थी। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं और माहौल गमगीन हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही (NDRF), SDRF, सेना, गोताखोरों और प्रशासनिक टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं, साथ ही मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment