नए साल (2025) के स्वागत की तैयारियां अभी से शुरू होने लगी हैं। 31 दिसम्बर की रात को लोग पार्टी करते हैं। लोग रात को सड़कों पर निकल पड़ते हैं। अक्सर लोग नए साल के जश्न में इतने मदहोश हो जाते हैं शराब पी कर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां तक उड़ा देते हैं जिसके चलते उन्हें भारी नुकसान भी उठाना पड़ता है। भारी चालान के साथ रात हवालात में गुजारनी पड़ती है। अगर आप नए साल साल का स्वागत बिना किसी परेशानी के करना चाहते हैं और साथ ही रात को ड्राइविंग का भी लुफ्त उठाना चाहते हैं तो यहां हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बता रहे हैं जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं…
गाड़ी के सभी पेपर्स साथ रखें
नए साल की पार्टी करके अगर आप कार से जा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि गाड़ी के सभी पेपर्स बराबर हों, जैसे कि ड्राइविंग लाइसेंस, RC, वैलिड इंश्योरेंस और वैलिड PUC… ध्यान रहे दिल्ली-NCR में रात को पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर रखती है और चारों तरफ चेकिंग भी जारी रहेगी। अगर बिना पेपर्स पकड़े गये तो चलान कट सकता है।

सीट बेल्ट जरूर लगायें
कार चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगायें। बिना सीट बेल्ट गाड़ी बिलकुल भी ड्राइव ना करें। वरना चेकिंग के समय आपको दिक्कत हो सकती है और आपका चालान भी कट सकता है।
ओवरस्पीडिंग से बचें
नए साल के मौके पर जश्न मनाने समय अगर आप गाड़ी चला रहे हैं तो स्पीड में ही ड्राइव करें.. ओवरस्पीडिंग करना आपके लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। इतना ही नहीं इससे एक्सीडेंट भी हो सकता है। पकड़े जाने पर चालान के साथ जेल भी जाना पड़ सकता है।
ड्रिंक एंड ड्राइव से दूरी
नए साल में पार्टी करना अच्छी बात है लेकिन ड्रिंक एंड ड्राइव से दूरी भी बनाना बेहद जरूरी है। शराब पी कर ड्राइव करने से आप एक्सीडेंट का शिकार तो हो ही सकते हैं साथ ही पकड़े जाने पर जेल भी जाना पड़ सकता है, साथ ही चालान भी कटेगा। गाड़ी चलाते समय हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालान जरूर करें।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8185820
Total views : 8219139