Top Smartwatch Under 3,000: स्टाइल और फीचर्स का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Smartwatch Under 3000: स्मार्टवॉच आजकल लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही हैं, क्योंकि ये समय बताने के साथ ही सेहत का ध्यान भी रखती हैं। बढ़ती मांग के चलते सभीं ब्रांड्स ने अपनी स्मार्टवॉच बाजार में लॉन्च करना शुरू कर दिया है।

 

अगर आप भी 3,000 रुपये से कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स और स्टालिश डिजाइन वाली स्मार्टवॉच की तलाश में हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको कुछ बेहतरीन ऑप्शंस के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें Boat से लेकर Redmi जैसे ब्रांड के स्मार्टवॉच शामिल हैं।

boAt Wave Spectra 2.04

Boat की ये स्मार्टवॉच स्टाइलिश डिजाइन के साथ आती है, जिसमें आपको 2.04 इंच की एमोलेड डिस्प्ले, कम बेजेल्स और 550 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस से लैस है। इसके मेटल स्ट्रैप्स और बेहतरीन माइक्रोफोन के साथ, यह कॉलिंग के लिए भी बेस्ट ऑप्शन है।

यह वॉच IP68 वॉटरप्रूफ रेटिंग के साथ आती है, इसके अलावा इसमें 100 से ज्यादा वॉच फेसेस और स्पोर्ट्स मोड्स भी मिलेंगे। इसके अलावा इसमें स्टेप ट्रैकर, हार्ट रेट मॉनिटर, कैलोरी ट्रैकर जैसी फैसलिटी दी गई हैं।

Redmi Watch 3 Active

रेडमी वॉच 3 एक्टिव में 1.83 इंच की डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 450 निट्स है। इसमें हार्ट रेट, SpO2, कैलोरी और स्टेप्स ट्रैक करने की सुविधा है। यह वॉच ब्लूटूथ 5.3 वर्जन के साथ आती है, जिससे कॉलिंग और कनेक्टिविटी एक्सपीरियंस को बेहतर होता है। कंपनी के अनुसार यह वॉच 5ATM वॉटरप्रूफ है और इसमें 200 से ज्यादा फेसेस मिलते हैं।

Noise Caliber 3 Plus

यह एक प्रीमियम डिजाइन वाली स्मार्टवॉच है, जिसमें 1.96 इंच की एमोलेड और आकर्षक फ्लैट-मैटेलिक डिजाइन है। ब्लूटूथ कॉलिंग और Tru Sync टेक्नोलॉजी से बेहतर कॉलिंग एक्सपीरियंस मिलता है, और वॉयस असिस्टेंट से इसे और भी स्मार्ट बना दिया है।

यह वॉच IP67 रेटिंग के साथ आता है, जो काफी हद तक वॉटरफ्रूफ भी है। यह वॉच 150 से ज्यादा फेसेस और स्टेप्स ट्रैकर, कैलोरी ट्रैकर, हार्ट रेट मॉनिटर और स्ट्रेस ट्रैकर जैसी फैसलिटी से लैस है। ऐसे में यह फिटनेस और स्टाइल का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *