Aaj Ka Mausam : दिल्ली से कहां गई ठंड, इस दिन से गिरेगा पारा; जानें अपने शहर का हाल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Aaj Ka Mausam 6 November 2024: नवंबर का महीना शुरू हो चुका है लेकिन दूर दूर तक ठंड गायब है. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का नामो निशान नहीं है. हालांकि पहाड़ी इलाके में कई जगहों पर तापमान में गिरावट देखी गई है. मौसम विभाग लगातार 8 नवंबर से 15 नवंबर के बीच ठंड के आने के संकेत दे रहा है. इस बीच आइए आपको बताते हैं कि आज मौसम कैसा रहेगा.

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

ऐसा लग रहा है जैसे ठंड दिल्ली में कहीं छिप गई है. धूल भरी हवा और 400 से ऊपर AQI ने सांस लेना मुश्किल कर दिया है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान अभी भी 15 से नीचे नहीं गया है. आज की बात करें तो मौसम साफ रहेगा. सुबह के समय कोहरा रहेगा. न्यूनतम तापमान 17.6 और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहेगा. इसके बाद कल यानी 7 नवंबर से 11 नवंबर की बात करें तो अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इस दौरान सुबह के आसमान में कोहरा भी काफी परेशान करने वाला होगा वहीं दूसरी ओर प्रदूषण के कारण अगले 10 दिन अच्छे नहीं रहेंगे.

पंजाब-हरियाणा का क्या है हाल?

वहीं दिल्ली से सटे राज्य पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ के बारे में जानते हैं. यहां दोनों राज्यों में आज मौसम साफ रहेगा. पंजाब में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री रहेगा. अगले एक हफ्ते तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा.

हरियाणा की बात करें तो यहां ठंड आने में अभी थोड़ा समय लगने वाला है. सुबह और शाम के तापमान में मामूली गिरावट से लोगों को राहत जरूर मिल रही है. दोनों की राजधानी चंडीगढ़ में भी कमोबेश ऐसा ही मौसम है.

हिमाचल प्रदेश की बात करें तो पहाड़ी राज्यों में तापमान में गिरावट देखी गई है. जम्मू-कश्मीर के कोकरनाग, कुपवे में न्यूनतम तापमान 1 से 6 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. वहीं पहाड़ी राज्यों में से उत्तराखंड में आज मौसम साफ रहेगा. हालांकि यहां न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो गई है.

यूपी-राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

सबसे पहले बात करते हैं उत्तर प्रदेश की, जहां अभी ठंड नहीं है. यूपी के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में आज मौसम शुष्क रह सकता है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोहरे के साथ सुबह कोहरा छाया रहेगा. कई जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे आ गया है. बात करते हैं राजस्थान की. आज यहां मौसम साफ रहेगा. न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है. अगले एक हफ्ते तक इसमें और गिरावट देखने को मिल सकती है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *