Aaj Ka Panchang: आज 8 सितंबर ऋषि पंचमी का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जानें

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Aaj Ka Panchang: आज 8 सितंबर 2024 को ऋषि पंचमी (Rishi panchami) का त्योहार मनाया जा रहा है. आज  स्त्रियां सप्तऋषि (Sapta Rishi) की पूजा करें और इस दौरान “ॐ सप्तऋषये नमः” मंत्र का जाप करें.

मान्यता है इससे रजस्वला के दौरान जाने-अनजाने में हुए पाप मिट जाते हैं. मृत्यु के बाद व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस दिन किसी ब्राह्मण को केला, घी, शक्कर, केला का दान करें. साथ ही सामर्थ्य अनुसार दक्षिणा दें. इस दिन नेक कार्य करने चाहिए. दूसरों की बुराई और निंदा से भी बचना चाहिए. मन को शांत रखने के लिए प्रभु की आराधना करनी चाहिए.

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 8 September 2024), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग, 8 सितंबर 2024 (Calendar 8 September 2024)

तिथि पंचमी (7 सितंबर 2024, रात 05.37 – 8 सितंबर 2024, रात 07.58)
पक्ष शुक्ल
वार रविवार
नक्षत्र स्वाती
योग इंद्र, रवि योग
राहुकाल शाम 05.00 – शाम 06.34
सूर्योदय सुबह 06.03 – शाम 06.35
चंद्रोदय
सुबह 10.25 – रात 09.16
दिशा शूल
पश्चिम
चंद्र राशि
तुला
सूर्य राशि सिंह

शुभ मुहूर्त, 8 सितंबर 2024 (Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.28 – सुबह 05.13
अभिजित मुहूर्त सुबह 11.54 – दोपहर 12.44
गोधूलि मुहूर्त शाम 06.47 – रात 07.09
विजय मुहूर्त दोपहर 02.38 – दोपहर 03.29
निशिता काल मुहूर्त रात 12.00 – प्रात: 12.45, 9 सितंबर

8 सितंबर 2024 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – दोपहर 12.18 – दोपहर 01.52
  • विडाल योग – दोपहर 03.31 – सुबह 06.05, 9 सितंबर
  • गुलिक काल- दोपहर 03.26 – शाम 05.00

आज का उपाय

ऋषि पंचमी के दिन सप्त ऋषियों कश्यप, अत्रि, भारद्वाज, वशिष्ठ, गौतम, जमदग्नि, और विश्वामित्र की पूजा की जाती है. ये सात ऋषि ब्रह्मा, विष्णु और महेश के अंश माने जाते हैं. इस दिन ऋषियों को  तुलसी के पत्ते, कुश, रोली, चंदन, अक्षत, फूल आदि अर्पित करें.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *