आरजी कर कांड के बीच TMC नेता की करतूत, बंधक बनाकर युवती से किया रेप

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

TMC Leader Misdeed Charges: आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में राज्य में राजनीतिक माहौल गर्म है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और प्रदर्शनकारियों के बीच बात नहीं बन पा रही है. इसी बीच, टीएमसी के एक नेता की काली करतूत सामने आई है. आरोप है कि बांकुरा के टीएमसी नेता ने 19 साल की लड़की को अपने घर में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दो दिनों तक रेप की वारदात को अंजाम दिया.

घटना के सामने आते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की दोपहर पीड़िता ने सोनामुखी थाने में शिकायत दर्ज कराई. कुछ ही घंटों बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी की पहचान कठगरा में सोनामुखी पंचायत समिति के सोनामुखी ब्लॉक तृणमूल श्रमिक संगठन के अध्यक्ष नारायण मित्रा उर्फ ​​झंटू के रूप में हुई है.

उधर, मामले की जानकारी के बाद तृणमूल के बिष्णुपुर संगठनात्मक जिला अध्यक्ष बिक्रमजीत चट्टोपाध्याय ने आरोपी नारायण मित्रा को सोनामुखी ब्लॉक श्रमिक संघ के अध्यक्ष पद से तुरंत बर्खास्त कर पार्टी से बाहर निकाल दिया. साथ ही उन्होंने सोनामुखी के बीडीओ को पंचायत समिति के सभी पदों से हटाने का भी निर्देश दिया.

पीड़िता के पिता से आरोपी की थी जान-पहचान

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के पिता के साथ आरोपी नारायण मित्र के अच्छे संबंध थे. दोनों के बीच करीब 15-16 साल पुरानी जान पहचान है. पीड़िता अक्सर आरोपी नारायण के घर आती-जाती रहती थी. लेकिन, पीड़िता दो दिन पहले आरोपी के घर के लिए निकली थी, लेकिन वापस अपने घर नहीं लौटी.

आरोप है कि नारायण मित्रा उर्फ ​​झंटू ने पीड़िता को घर में कैद कर लिया और दो दिनों तक उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. मामले की जानकारी के बाद जब पीड़िता के पिता ने पुलिस से शिकायत की बात कही, तो आरोपी नारायण मित्रा ने चुप रहने के लिए 5 लाख रुपये का लालच दिया. लेकिन पीड़िता और उसके पिता ने पैसे लेने से इनकार कर दिया.

आरोप है कि पैसे लेने इनकार के बाद भी आरोपी नारायण, पीड़िता के पिता और मां को तरह-तरह से धमकाता रहा. ये सब देख पीड़िता अकेले ही पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

भाजपा विधायक बोले- जहां रेप, वहां टीएमसी होती है

मामले को लेकर सोनामुखी भाजपा विधायक दिवाकर घरामी ने टीएमसी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जहां भी बलात्कार होता है, वहां तृणमूल होती है. अब तृणमूल और बलात्कार पर्यायवाची शब्द बन गये हैं. मैं लड़की के घर गया. उनसे और माता-पिता से बात की. वे बहुत डरे हुए हैं. मैंने कहा डरो मत सच सामने आने दो. हम हमेशा आपके साथ हैं. भले ही तृणमूल ने आरोपी को निलंबित कर दिया, लेकिन यह केवल एक सार्वजनिक दिखावा था. दो सप्ताह के बाद आरोपी फिर से तृणमूल का झंडा हाथ में लेकर घूमता नजर आएगा.

वहीं, बिष्णुपुर संगठनात्मक जिला तृणमूल के अध्यक्ष बिक्रमजीत चट्टोपाध्याय ने कहा कि मुझे पता चला है कि आईएनटीटीयूसी के सोनामुखी ब्लॉक के अध्यक्ष के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज की गई है. हमने उन्हें तुरंत टीम से बाहर करने का फैसला किया है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *