राज्य के शासकीय सेवकों की वार्षिक कार्य निष्पादन मूल्यांकन प्रतिवेदन (APAR) लिखे जाने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-सीमा निर्धारित की गई है। इस संबंध में विभाग की ओर से सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों एवं कलेक्टरों को पत्र जारी किया गया है।
पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2025-26 की निर्धारित अवधि में जिन शासकीय सेवकों के APAR नहीं लिखे जा सके हैं, उनका प्रतिवेदन अब नए प्रपत्र में ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से निर्धारित समय-सीमा के भीतर लिखा जाना सुनिश्चित किया जाए।

सामान्य प्रशासन विभाग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि APAR लेखन की प्रक्रिया निर्धारित समय-सारणी के अनुसार पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8238171
Total views : 8286091