पुलिस को देखते ही गड्ढे में उतरी तस्करों की कार, 16 किलो से ज्यादा गांजा बरामद

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

जे के मिश्र / बिलासपुर – सकरी और रतनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर चार गांजा तस्करों से 16.820 किलो गांजा, एक कार और 5 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिल्वर रंग की एक कार में कुछ युवक कोरबा से मोपका बाईपास होते हुए तखतपुर की ओर गांजा लेकर जा रहे हैं।

इस सूचना के आधार पर सकरी और रतनपुर पुलिस को तुरंत सतर्क किया गया। पुलिस की संयुक्त टीम ने घोंघा नाला पुल के पास ग्राम काठाकोनी में घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद कार सकरी की ओर से आती दिखाई दी। पुलिस ने जब कार को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गाड़ी की रफ्तार तेज कर दी, जिससे कार नियंत्रण खोकर सड़क के किनारे गड्ढे में जा घुसी।

गाड़ी रुकते ही तस्कर कार से निकलकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया। जांच में कार से 16.820 किलो गांजा, 5 मोबाइल फोन और कार को जब्त किया गया। आरोपियों को पकड़ने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
विष्णु चंद्रा उर्फ बबलू, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम आमगांव, जिला सक्ती
सोहन साहू उर्फ गोलू साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी पेण्डी नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा
कांति उर्फ काजल पांडेय, उम्र 36 वर्ष, निवासी तखतपुर
प्रदीप पांडेय, उम्र 46 वर्ष, निवासी तखतपुर
पुलिस की इस कार्रवाई से गांजा तस्करी के इस गिरोह का पर्दाफाश हुआ है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *