चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हथियार और स्कॉर्पियो वाहन जब्त
रायगढ़, 6 मई। थाना चक्रधरनगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों में भय और दहशत फैलाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपियों के कब्जे से एक धारदार तलवार तथा एक स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार, पंडरीपानी रेलवे पुल के पास तीन युवक आम रास्ते में तलवार लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहे थे, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया था। सूचना मिलते ही चक्रधरनगर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में –
विशाल चौहान पिता जगन्नाथ चौहान, उम्र 32 वर्ष
तथा उसके दो अन्य साथी शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस कार्रवाई को लेकर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि रायगढ़ पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर हथियार के बल पर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रखेगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8231527
Total views : 8277839