दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले हाई कोर्ट समेत राजधानी की छह जगहों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं और सुरक्षा जांच तेज कर दी गई है।
दिल्ली हाई कोर्ट को ई-मेल के जरिए धमकी मिली, जिसके बाद वहां मानक सुरक्षा प्रक्रिया लागू कर दी गई। बम निरोधक दस्तों ने हाई कोर्ट परिसर में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
दिल्ली हाई कोर्ट के अलावा जामनगर हाउस, झंडेवालान की फ्लैटेड बिल्डिंग, एमबी साकेत स्थित डीएम कार्यालय, आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 और दिल्ली कैंट के एसडीएम कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8238168
Total views : 8286087