नवंबर 2025 में इंडिया में धमाकेदार एंट्री मारेंगे ये स्मार्टफोन, एप्पल की कर देंगे बोलती बंद! देखें लिस्ट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवंबर 2025 भारतीय स्मार्टफोन मार्केट के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है, क्योंकि कई जाने माने ब्रांड्स अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। चाहे वह OnePlus हो, iQOO, Realme या Oppo, सभी कंपनियाँ अपने पावरफुल प्रोसेसर और बेहतरीन कैमरा सिस्टम वाले डिवाइस को भारतीय यूज़र्स के लिए लेकर आ रही हैं।

कुछ स्मार्टफोन पहले ही चीन में लॉन्च हो चुके हैं हालांकि, इस समय तक इनका ग्लोबल डेब्यू बाकी है। आइए जानते है कि November 2025 में इंडिया के बाजार में आखिरकार कौन कौन से फोन्स को लॉन्च किया जा सकता है, यहाँ नीचे आप इन फोन्स की लिस्ट देख सकते हैं।

OnePlus 15

OnePlus 15 को लेकर बताया जा रहा है कि इसमें 6.78-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और Ceramic Guard ग्लास से प्रोटेक्टेड होगा। फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और Adreno 840 GPU के साथ आएगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा होगा, जिसमें 50MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल होंगे।

iQOO 15

iQOO 15 में 6.85-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा। यह फोन भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और Android 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। iQOO 15 में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा और सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसकी बैटरी 7000mAh होगी, जो 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

Vivo X300 Pro

Vivo X300 Pro 6.78-इंच डिस्प्ले के साथ आएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा। यह MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर और ARM G1-Ultra GPU के साथ पावरफुल परफॉर्मेंस देगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा होगा, जिसमें 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो, 50MP प्राइमरी और 50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल होंगे। फ्रंट कैमरा 50MP का होगा। Vivo X300 Pro में 6510mAh की बैटरी होगी, जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

Realme GT 8 Pro

Realme GT 8 Pro में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और R1 गेमिंग चिप होने की संभावना है। फोन में 2K रेज़ॉल्यूशन वाला फ्लैट डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। इसमें भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो शामिल है। बैटरी 7000mAh की होगी, जबकि चार्जिंग स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आया है।

Oppo Find X9 Pro

Oppo Find X9 Pro में 6.78-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा। यह फोन भी MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर और ARM G1-Ultra GPU के साथ आएगा। कैमरा सेटअप में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ ट्रिपल रियर कैमरा होगा। Oppo Find X9 Pro में 7500mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

नवंबर 2025 में ये सभी फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारतीय बाजार में हाई-परफॉर्मेंस, बेहतरीन कैमरा और दमदार बैटरी के साथ मोबाइल प्रेमियों के लिए नया रोमांच लेकर आने वाले हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *