बिलासपुर : जिले में लगातार हो रही चाकूबाजी और हत्या की घटनाओं से लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। पुराना बस स्टैंड में हुई हत्या की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि अब तिफरा इलाके में बछेरापारा निवासी आकाश सूर्या की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। यह घटना 10 दिनों के भीतर दूसरी हत्या की घटना है।
जानकारी के अनुसार, आकाश सूर्या सुबह करीब 9 बजे अपने काम के लिए घर से निकला था, तभी बछेरापारा चौक के पास उसकी मुलाकात शुभम साहू से हुई, जो उसी इलाके का निवासी है।

दोनों के बीच हाथापाई हुई, लेकिन स्थिति गंभीर तब हो गई जब शुभम साहू ने अचानक चाकू निकालकर आकाश सूर्या पर हमला कर दिया। इस हमले में आकाश गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा।
आसपास के लोग उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8208401
Total views : 8248348