रायपुर : IPS जीपी सिंह की बहाली का रास्ता साफ हो गया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने कैट के फैसले पर मुहर लगा दी है। इस फैसले के बाद उनकी बहाली का रास्ता साफ़ हो गया है। गौरतलब है कि हाल ही में कैट ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की बहाली के निर्देश दिए थे।
कैट के इस फैसले को नियम प्रक्रिया के तहत सरकार ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। अब हाईकोर्ट की मुहर लगने के बाद जीपी सिंह की बहाली लगभग तय हो गयी है।
एसीबी ने जीपी सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था. इस पूरी घटना के बाद 9 जुलाई 2021 को जीपी सिंह ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की.
इस मामले में जांच के बाद आईपीएस अधिकारी सिंह की गिरफ्तारी 11 जनवरी 2022 को नोएडा से हुई थी. जीपी सिंह को 2022 में इस मामले में जमानत मिल गई थी.
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8232023
Total views : 8278472