रिलीज हुआ ‘जॉली एलएलबी 3’ का टीजर, इस बार आमने-सामने होंगे अरशद वारसी और अक्षय कुमार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का टीजर आज रिलीज हो गया है। इस बार फिल्म में दोनों जॉली नजर आएंगे और एक-दूसरे का मुकाबला करते दिखेंगे। टीजर काफी मजेदार लग रहा है।

जिसमें अरशद वारसी और अक्षय कुमार के अलावा सौरभ शुक्ला भी नजर आए हैं। जानिए टीजर में क्या है खास।

जॉली की जॉली से होगी टक्कर
1 मिनट 30 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत केस की सुनवाई के अनाउंस के साथ होती है। जिसमें जगदीश त्यागी उर्फ जॉली फ्रॉम मेरठ यानी अरशद वारसी का नाम पुकारा जाता है। इसके बाद अरशद वारसी स्कूटर पर सवार और फिर कोर्ट में दिखाई देते हैं। फिर एंट्री होती है एक बार फिर जज के किरदार में नजर आने वाले सौरभ शुक्ला की। इसके बाद डिफेंस के वकील के रूप में एंट्री होती है जगदेश्वर मिश्रा उर्फ जॉली फ्रॉम लखनऊ यानी अक्षय कुमार की। फिर शुरू होता है दोनों के बीच केस और फिल्म की मजेदार कहानी। टीजर में फिल्म की स्टोरी की हल्की सी झलक देखने को मिली है, जो ये दर्शाती है कि इस बार मजा तीन गुना होने वाला है।

 

 

19 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित ‘जॉली एलएलबी 3’ 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला के अलावा हुमा कुरैशी और अमृता राव भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह बना हुआ है और वो बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं


इससे पहले रिलीज हो चुके हैं फिल्म के दो पार्ट
ये फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। इससे पहले इसी नाम से दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। सबसे पहले साल 2013 में ‘जॉली एलएलबी’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला और बोमन ईरानी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। इसके बाद 2017 में फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ था।
इसमें अरशद वारसी की जगह अक्षय कुमार जॉली के किरदार में नजर आए थे। इसमें अक्षय कुमार के साथ अन्नू कपूर, हुमा कुरैशी और सौरभ शुक्ला प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं। अब लगभग आठ साल बाद फिल्म का तीसरा पार्ट रिलीज होने जा रहा है। इसमें पहली और दूसरी दोनों ही फिल्मों के प्रमुख किरदार यानी अरशद वारसी और अक्षय कुमार नजर आएंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *