स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित रहा ‘हरियर मुंगेली अभियान’ का छठवां चरण, वीर शहीदों की स्मृति में लगाए गए 25 पौधे..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के प्रसार के उद्देश्य से पिछले 9 वर्षों से सतत चलाया जा रहा अभियान ‘हरियर मुंगेली – सुघ्घर मुंगेली’ इस वर्ष अपने छठवें चरण में पहुँचा।

इस अवसर पर पुलिस लाइन जाने वाली नहर मार्ग पर नीम, कदम, बादाम, मौलश्री सहित 25 पौधों का रोपण किया गया तथा सभी पौधों को ट्री-गार्ड लगाकर संरक्षित किया गया।


यह चरण विशेष रूप से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित रहा। उनके बलिदान और योगदान को स्मरण करते हुए पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।


संस्था के वरिष्ठ सदस्य दिनेश गोयल ने बताया कि जिस प्रकार हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आज़ाद कराया और सुरक्षित भविष्य सौंपा, उसी भाव से हमारी संस्था निरंतर हरियाली बचाने का कार्य कर रही है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हराभरा पर्यावरण मिल सके।


संस्था के मार्गदर्शक सदस्य देवशंकर श्रीवास्तव ने कहा आज हम शहीदों की स्मृति में पौधे लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि मानसून में पड़ने वाले हर पर्व और अवसर को पौधरोपण से जोड़कर समाज को प्रेरित किया जाए, ताकि हर नागरिक पर्यावरण की महत्ता को समझे और प्रकृति के संरक्षण में अपनी भूमिका निभाए।


इस अवसर पर स्टार्स ऑफ टुमॉरो के संयोजक रामपाल सिंह, सह संयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, दिनेश गोयल, गोखलेश सिंह, देवशंकर श्रीवास्तव, आशीष सोनी, विकास जैन, रणवीर सिंह, मुकेश पांडेय, कोमल चौबे, आशीष सिंह, सुनील वाधवानी, नागेश साहू, पप्पू शर्मा, आर्या सिंह, श्रेयांश बैद, पप्पू शर्मा, वैभव ताम्रकार, दिलबाग सिंह, वासु पांडेय, अजय चंद्राकर, चित्रकान्त सिंह, रवि साहू, ओम सिंह, परमेश्वर देवांगन, सुरेश यादव नगर के पर्यावरण प्रेमी अरविंद रूपवानी, दिनेश परिहार, सुमित उपाध्याय, सोमेश नंदवानी, विजेंद्र मानिकपुरी, सागर वैष्णव, नितेश लालवानी सहित संस्था के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे और “हरियर मुंगेली – सुघ्घर मुंगेली” अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *