जन समस्या निवारण शिविर निरंतर जारी शिविर में जनता के समस्याओं का किया जा रहा है निराकरण..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

गुण्डरदेही : राज्य शासन के निर्देशानुसार नगरीय क्षेत्रों में निवास करने वाले आम नागरिकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु जिले के नगरीय निकायों में जन समस्या निवारण शिविर के आयोजन का क्रम निरंतर जारी है। आज नगरीय निकायों में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में बड़ी संख्या में नगरीय क्षेत्र के लोगों ने शिविर में उपस्थित होकर अपने मांगों एवं समस्याओं के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।

इस दौरान मौके पर उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित अन्य जन प्रतिनिधियों के अलावा अधिकारी कर्मचारियों ने शिविर में प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु समुचित कार्रवाई सुनिश्चित की। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा अनेक आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।


उल्लेखनीय है कि आज नगर पालिका बालोद के वार्ड क्रमांक 14 पं. दीनदयाल वार्ड एवं 15 शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड निवासियों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

इस दौरान राशन कार्ड बनाने हेतु कुल 06, लोक निर्माण विभाग से संबंधित कुल 29, पेयजल से संबंधित 13, राजस्व विभाग से संबंधित कुल 05, विद्युत विभाग से संबंधित कुल 13, प्रधानमंत्री आवास हेतु 03 आवेदनों के अलावा शिविर में जन्म-मृत्यु, शहरी आजीविका मिशन, समाज कल्याण, महिला बाल विकास, भवन अनुज्ञा, सामाजिक पेंशन आदि से संबंधित कुल 66 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इसी तरह नगर पंचायत डौण्डी में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *