थाना सरगांव में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित ….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली : सरगांव- नव दिनों तक शांति और सदभाव से आस्था की भावना लिए माँ दुर्गा के पूजा उत्सव पश्चात आने वाले दुर्गा विसर्जन और असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक पर्व विजयादशमी को भी शान्ति सद्भाव और उल्लासपूर्वक मनाने दिनांक 10 अक्टूबर 2024 को थाना सरगांव में तहसीलदार अतुल वैष्णव, थाना प्रभारी संतोष शर्मा , उपनिरीक्षक अजय चौरसिया के साथ ही जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों, दुर्गा उत्सव समितियों की उपस्थिति में आयोजित की गई।


इस अवसर पर दुर्गा पूजा की तरह ही विसर्जन कार्यक्रम को सरकारी गाइडलाइंस का पालन करते हुए शांति और उल्लासिता के साथ किये जाने पर चर्चा करते हुए उपस्थित समितियों को निर्देशित किया गया ।

वही असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयादशमी पर्व भी सद्भाव से मनाए जाने की अपील की गई। चूंकि इस दौरान दशहरा मेला के चलते भीड़ का माहौल रहता है आसपास गांव के लोग रावण दहन देखने आये हुए होते है ऐसे में किसी भी प्रकार की जनहानि न हो भगदड़ की स्थिति निर्मित न हो के चलते कुछ रूपरेखाएँ प्रशासन, पुलिस विभाग ने जनप्रतिनिधियों को सहयोग करने की बात कहते हुए बनाई ।

जिसके तहत उचित पार्किग व्यवस्था, दशहरा मैदान के बाहर दुकानो पे लगाम, बैरिकेडिंग, आदि पे जोर दिया गया। तहसीलदार अतुल वैष्णव व थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने सभी को सहयोग प्रदान करने, शांति सद्भाव से त्यौहार मनाने की बात कहते हुए दशहरा पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर cmo घनश्याम शर्मा ,अध्यक्ष नगर पंचायत सरगांव परमानंद साहू, पार्षद पंकज वर्मा , राम कुमार कौशिक, पार्षद प्रतिनिधि विष्णु राजपूत ,भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नरेंद्र शर्मा ,भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रणजीत सिंह हूरा, भाजपा मंडल महामंत्री सरगांव पोषण यादव, सरपंच संघ अध्यक्ष पथरिया निर्मल दिवाकर, प्रभात पांडेय, रसीद खान, असद मोहम्मद, तरुण अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, लिकेश साहू, करन श्रीवास, सिद्धार्थ निर्मलकर, पत्रकार बन्धु ,वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधिगण, के साथ ही थाना सरगांव के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *