खाद्य विभाग ने की सार्वजनिक वितरण प्रणाली की चार दुकानों के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जे के मिश्रा : बिलासपुर :  एसडीएम कोटा ने गंभीर अनियमितता पाए जाने पर चार पी डी एस संचालकों के विरूद्ध कार्रवाई  करते हुए सभी दुकानों को निलंबित कर दिया है। इन दुकानों में शासकीय  वितरण प्रणाली के चावल और अन्य खाद्य सामग्री का बड़े पैमाने पर गबन किया गया।


शासकीय उचित मूल्य दुकान आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मिट्ठू नवागांव उपकेंद्र कोनचरा,उपकेंद्र सोनपुरी प्रबंधक मनीष अग्रवाल , विक्रेता  उत्तम कुमार जायसवाल द्वारा कोनचरा में कई क्विंटल चावल, शक्कर,नमक का गबन किया गया।

इसी तरह आदिवासी सेवा सहकारी समिति बेलगहना उपकेंद्र आमामुड़ा के प्रबंधक  लतीफ खान, विक्रेता श्री उदय राज सिंह द्वारा आमामुड़ा में व आनंद महिला स्व सहायता समूह कर्रा की अध्यक्ष श्रीमती पंच कुंवर बैसवाड़े, सचिव गायत्री देवी विक्रेता दीपक कुमार यादव द्वारा कर्रा में सैकड़ों क्विंटल चावल,शक्कर और नमक का गबन किया गया।


सार्वजनिक वितरण प्रणाली में  खाद्यान्न वितरण में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर सभी को नोटिस जारी किया गया, संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर  एसडीएम कोटा ने सभी चार दुकानों के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *