BJP President का चुनाव फिर टला, RSS की किस बात पर ऐतराज की वजह से नए अध्यक्ष की नियुक्ति में हो रही देरी?

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

BJP President News: बीजेपी के नए अध्यक्ष का चुनाव यूं तो लोकसभा इलेक्शन के बाद ही हो जाना था, लेकिन संघ और पार्टी हाई कमान के बीच सहमति नहीं बनने की वजह से अब तक मामला टलता जा रहा है।

अब उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफा देने की वजह से पार्टी का पूरा फोकस नए उम्मीदवार के चयन पर है। सूत्रों के मुताबिक, मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल सितंबर तक के लिए और बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, अब इसकी उम्मीद कम ही लग रही है कि बिहार चुनाव से पहले नए अध्यक्ष का चयन हो सके।

सूत्रों के मुताबिक, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए बीजेपी हाई कमान को अपनी प्राथमिकताएं बता दी हैं। इसके बाद फैसला पीएम नरेंद्र मोदी के ऊपर छोड़ दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मोहन भागवत और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच मतभेदों के जो दावे किए जा रहे हैं उनमें सच्चाई नहीं है। संघ ने अध्यक्ष के चुनाव के लिए संगठन क्षमता और पार्टी के लिए निष्ठा जैसे गुणों को जरूरी बताया है।

शिवराज सिंह चौहान हैं संघ की BJP President के लिए पहली पसंद?

सूत्रों के मुताबिक, 12 जनवरी 2025 को बीजेपी के नए अध्यक्ष के नाम पर संघ और पीएम मोदी की चर्चा हुई थी। इसमें मनोहर लाल खट्टर का नाम सामने आया। धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव के नाम भी सामने आए हैं, लेकिन बातचीत फिलहाल आगे नहीं बढ़ पाई है। अंग्रेजी अखबार द ट्रिब्यून के मुताबिक, आरएसएस की पहली पसंद शिवराज सिंह चौहान हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद से अब तक नए अध्यक्ष के चयन के लिए पार्टी और संघ के बीच बातचीत सक्रिय तरीके से आगे नहीं बढ़ी है।

PM Modi और RSS चीफ के बीच है अनबन

बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव में देरी को लेकर नरेंद्र मोदी और मोहन भागवत के बीच खटास की चर्चा है। पिछले कुछ समय में संघ और बीजेपी के बीच दूरियों की बात कही जा रही है। जेपी नड्डा ने जब कहा था कि आज बीजेपी को संघ की जरूरत नहीं है, तो इस बयान को इसी संदर्भ में जोड़कर देखा गया था। हालांकि, संघ के जानकारों का कहना है कि खटास और संबंधों में दूरी जैसी बातों में सच्चाई नहीं है। पीएम मोदी की राजनीतिक सफलता में बड़ा श्रेय आरएसएस का भी है। संघ ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए अंतिम फैसला मोदी पर छोड़ दिया है।

बीजेपी के वरिष्ठ सूत्र भी ऐसी किसी अनबन से इनकार करते हुए कह रहे हैं कि यूपी, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक और दिल्ली में नए अध्यक्ष के चुनाव में हो रही देरी की वजह से राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में देरी हो रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *