नक्सलियों की फिर कायराना हरकत आई सामने, जन अदालत लगाकर शिक्षादूत को उतारा मौत के घाट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नक्सलियों की कायराना करतूत थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं आज सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में एक बार फिर से नक्सलियों ने बर्बरता दिखाई है। बता दें कि, नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर शिक्षादूत की लाठी-डंडों से पिटाई की। उसके बाद रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

बता दें कि, नक्सलियों ने शिक्षक दूधी अर्जुन पिता दूधी मंगड़ू निवासी गोंडपल्ली की हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं सुकमा पुलिस ने जानकरी देते हुए बताया कि, इस हत्या में शामिल नक्सलियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। घटना के संबंध में जगरगुंडा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है, और पुलिस घटना की गहन जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के लिए बता दें कि, 3 दिन पहले ही नक्सलियों ने बीजापुर जिले के जप्पेमरका गांव के दो ग्रामीणों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर फांसी की सजा सुनाते हुए उनकी हत्या कर दी थी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *