कलेक्टर ने दीप प्रज्वलित कर पशु संगणना पर एक दिवसीय कार्यशाला किया शुभारंभ….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल  : मुंगेली – 21वीं राष्ट्रीय पशु संगणना के संबंध में जिला पंचायत के सभाकक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ कलेक्टर  राहुल देव ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने इस कार्यशाला के माध्यम से सभी प्रगणकों, सुपरवाइज़रों व जिला नोडल अधिकारी को पूरे लगन के साथ सही-सही संगणना करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रत्येक 05 वर्ष में पशुधन संगणना सभी राज्यो में किया जाता है। जिले में 21वीं राष्ट्रीय पशु संगणना का कार्य सिंतबर से दिसंबर तक किया जाएगा।

पशु संगणना में विभिन्न पशुधन प्रजातियों की आबादी पर विस्तृत संकलन, उनकी नस्ल, आयु एवं लिंग की संरचना के साथ पशुधन आबादी पर व्यापक डेटा एकत्र किया जाएगा, जिसके आधार पर योजना का निर्माण, पशुधन क्षेत्र के विकास हेतु नीतियां, कार्यक्रम और पशुधन की गुणवत्ता सुधार की योजना बनाई जाती है। साथ ही पशुधन क्षेत्रों में रुझान की पहचान, पशुपालन का तरीका, वातावरण के आधार पर पशुओ की विशिष्ट पहचान का आंकलन किया जाता है।


कार्यशाला में उपसंचालक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भूमिका देसाई ने ग्राम सचिवों को पशु संगणना कार्य में वांछित जानकारी देने हेतु निर्देशित किया।

राज्य स्तरीय पशुधन संगणना मास्टर ट्रेनर डॉ. हितेंद्र सोनी वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा जिले के समस्त 114 प्रगणकों एवं 14 सुपरवाईज़रो को जिला स्तर पर प्रशिक्षण एवं सॉफ्टवेयर की हैंड्स ऑन ट्रेनिंग प्रदाय किया गया।

उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ आर एम त्रिपाठी ने बताया कि ज़िले के कुल 714 ग्राम नगरीय वार्ड में प्रगणक घर-घर जाकर पशु संगणना का कार्य करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ राजीव मिश्र, डॉ प्रमोद नामदेव, डॉ एस एस खैरवार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *