कलेक्टर ने की तेज बहाव की स्थिति में नदी व नाले में न जाने की अपील….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल  : मुंगेली -कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में राजस्व, पुलिस एवं रेस्क्यू टीमों ने कारीडोंगरी स्थित मनियारी नदी में लापता बच्ची दिशा दिवाकर की तलाश में सघन अभियान चलाया। देर रात रेस्क्यू टीमें सर्च अभियान में लगी रही।

अगले दिन सुबह कंसारा एनीकट के पास शव को बरामद किया गया और पंचनामा पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कारीडोंगरी के पुल को बंद कर दिया गया है और वहां पर ग्राम सुरक्षा समिति को भी सक्रिय किया गया है तथा बचाव एवं राहत के लिए एस.डी.आर.एफ. की टीमें भी तैनात की गई हैं।

बता दें कि खुड़िया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कारीडोंगरी पुलिया में सोमवार को शाम 4 बजे जिला कबीरधाम तहसील पंडरिया ग्राम डोमनपुर निवासी दिशा दिवाकर 10 वर्ष अपने परिजन के साथ खुड़िया बांध देखकर वापस लौटते समय कारीडोंगरी पुलिया में सेल्फी लेने के दौरान तेज बहाव में नीचे गिर गई और नदी में बह गई।

जानकारी मिलने के बाद तुरंत प्रशासन हरकत में आई। कलेक्टर के निर्देश पर रेस्क्यू टीम भेजी गई और कई घंटों के कड़ी मशक्कत के बाद शव को बरामद किया गया।


कलेक्टर राहुल देव ने जिले के आमजनों से अपील करते हुए कहा कि बारिश के वजह से कई जगह जल भराव की स्थिति निर्मित है। वहीं कई नदी व नाले में बाढ़ है।

ऐसी स्थिति में वहां जाने से बचे। पानी के तेज बहाव के स्थिति में नदी और नाले में जान को जोखिम में डालकर पार करने की कोशिश नहीं करें। स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।

जिला प्रशासन द्वारा बारिश के कारण जिले में किसी से भी प्रकार से जानमाल से क्षति न हो। इस हेतु हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। जलभराव एवं बाढ़ वाले क्षेत्रों में टीम भी तैनात की गई है। इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *