अधेड़ व्यक्ति के हत्या का मामला, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(शैलेश शर्मा )  रायगढ़ : थाना पूंजीपथरा क्षेत्र के जेओन प्लांट कर्मी की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। मृतक, जयसिंह मेश्राम (उम्र 58 वर्ष), निवासी आमगांव, थाना पेंड्रा, जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़, जो पिछले एक वर्ष से जेओन प्लांट में फर्नीस हेल्फर के पद पर कार्यरत था, की हत्या के आरोप में उनके साथी बिलीयम भगत (55 वर्ष) को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

घटना 19 अगस्त 2024 की है, जब जयसिंह मेश्राम और बिलीयम भगत शाम 4 बजे तुमीडीह बाजार से लौट रहे थे। बाजार से वापस आते समय, जयसिंह ने बिलीयम भगत का मोबाइल फोन मांगा, जिसे वापस मांगने पर जयसिंह ने देने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच वाद-विवाद हुआ।

रात लगभग 8 बजे, बिलीयम भगत ने जयसिंह के कमरे में जाकर फिर से मोबाइल फोन मांगा, जिस पर दोनों के बीच मारपीट हो गई।

इस दौरान, बिलीयम भगत ने उत्तेजित होकर पास में रखे टंगिया से जयसिंह के सिर, कान और कलाई पर वार किया, जिससे गंभीर चोटें आईं। अन्य कर्मचारियों ने जयसिंह को तत्काल शासकीय अस्पताल रायगढ़ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना की सूचना मिलते ही, थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा अपने स्टाफ के साथ तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी बिलीयम भगत को हिरासत में लिया ।

थाना पूंजीपथरा में मर्ग जांच पर आज हत्या का अपराध (198/2024) धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर आरोपी बिलीयम भगत पिता पिलू भगत  उम्र 55 वर्ष, कमलपुर थाना जाडी,  जिला गुमला झारखंड हाल जेओन प्लांट लेबर कालाेनी  पूंजीपथरा को गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया है ।

एसपी  दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी आकाश मरकाम व डीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। संपूर्ण कार्रवाई में टीआई राकेश मिश्रा, एएसआई जयराम सिदार, सरस्वती महापात्रे व हमराह स्टाफ शामिल थे ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *