वर्ष 2026 का बजट हर वर्ग के लिए लाभकारी, ऐतिहासिक और दूरदर्शी : उद्यमी वर्ग

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

उद्यमियों व औद्योगिक संगठनों ने बजट की सराहना, सरकार का जताया आभार

नोएडा: भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026 के आम बजट को देश के सभी वर्गों के लिए लाभकारी, ऐतिहासिक और दूरदर्शी बताया जा रहा है। 1 फरवरी 2026 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवीं बार लोकसभा में बजट पेश कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया। इस अवसर पर उद्यमी, व्यापारी और औद्योगिक संगठनों ने बजट की जमकर सराहना करते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया।

एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन नोएडा के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नाहटा ने कहा कि वर्ष 2026 का बजट उद्यमियों, व्यापारियों, किसानों, मछुआरों, मजदूरों, कर्मचारियों, छात्रों, महिलाओं और युवाओं सहित समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि बजट में कर निर्धारण में राहत देकर मध्यम वर्ग और व्यवसायियों को बड़ी राहत प्रदान की गई है।

उन्होंने बताया कि बजट में एमएसएमई सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया गया है, जिससे छोटे और मध्यम उद्योगों को मजबूती मिलेगी तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इसके साथ ही चमड़ा उद्योग को बढ़ावा देने, आयुर्वेदिक शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर और नए जल मार्गों के निर्माण जैसे प्रावधान देश के बुनियादी ढांचे को नई दिशा देंगे।

बजट में कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों की दवाओं की कीमतों में कमी, सोलर पैनल पर विशेष छूट, ड्रायफ्रूट्स की खेती और उत्पादन को प्रोत्साहन तथा इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को प्राथमिकता देकर पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

इसके अलावा अप्रैल 2026 से लागू होने वाली नई और सरल कर नीति, नई सड़कों का निर्माण, गर्ल्स हॉस्टल, यूनिवर्सिटी टाउनशिप और शहरी विकास से जुड़े प्रावधानों से शिक्षा, आवास और बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

सुरेन्द्र सिंह नाहटा ने कहा कि यह बजट न केवल आर्थिक विकास को गति देगा, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी और सशक्त बनाएगा। उन्होंने उद्यमी वर्ग की ओर से प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इस सर्वसमावेशी और दूरदर्शी बजट के लिए बधाई दी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *