पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव बीरभूम स्थित टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटका हुआ मिला है। आशीष बनर्जी की मौत की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया है। पार्टी दफ्तर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बीरभूम जिले के रामपुरहाट शहर में उनके घर के बगल में ही टीएमसी का दफ्तर है, जहां फंदे से लटका उनका शव मिला। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8238176
Total views : 8286096