ATM तोड़कर चोरी का प्रयास करता आरोपी तत्काल गिरफ्तार…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल : मुंगेली- गिरिजा शंकर जायसवाल, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला मुंगेली द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों की बैठक ली जाकर असामाजिक तत्वों के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, साथ ही रात्रि गस्त को और अधिक सक्रिय करने निर्देशित किया गया है ।

जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली पंकज पटेल, उप पुलिस अधीक्षक पथरिया नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन पर आज दिनांक 01.09.2024 की दरम्यानी रात थाना जरहागांव पुलिस द्वारा रात्रि में सघन गश्त पेट्रोलिंग किया जा रहा था कि जरहागांव बस स्टैण्ड में स्थित इंडिया वन बैंक के ATM में रात्रि 3.00 बजे एक व्यक्ति घुसकर हथौड़ा एवं पेचकस की मदद से ATM को तोड़ रहा था ।

जरहागांव पुलिस रात्रि गश्त पेट्रोलिंग टीम को आते देख आरोपी भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा दौड़ाकर पकड लिया गया इस प्रकार रात्रि गस्त के सक्रियता से बड़े वारदात को अंजाम देते हुए आरोपी को पकड़ने मे सफलता प्राप्त हुयी।

हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पता चला कि इस घटना को अंजाम देने के लिये आरोपी योगेन्द्र सिंह गोड़ ने पहले जरहागांव से मोटर सायकल चोरी किया और चोरी के मोटर सायकल से ATM पहुंचा था । आरोपी द्वारा अपनी पहचान छुपाने के आशय से ATM में लगे सीसीटीवी कैमरा को तोड़ दिया था ।


आरोपी योगेन्द्र सिंह गोड़ पिता रामसिंह गोंड़ उम्र 27 साल साकिन शंकर वार्ड मल्हापारा मुंगेली थाना मुंगेली के विरूद्ध थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 167/24 धारा 331(4), 62, 324(4)(5) बीएनएस एवं अपराध क्रमांक 168/24 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।
बरामद मशरूका:-

1. होण्डा सीबी साईन CG 10 EM 8267 कीमती 20000 रू.

  1. घटना में प्रयुक्त पेचकस पाना, हथौड़ा.
  2. टुटा हुआ सीसीटीव्ही कैमरा, कार्ड रिडर, एवं ATM मशीन के अवशेष..
    गिरफ्तार आरोपी:- योगेन्द्र सिंह गोड़ पिता रामसिंह गोंड़ उम्र 27 साल साकिन शंकर वार्ड मल्हापारा मुंगेली थाना मुंगेली

  3. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक एस.के. शर्मा, सउनि मनक राम धु्रव, सउनि महोदव खुंटे, प्रआर 39 महेश राज, आर.176 सुलेन्द्र कोशले, आर.165 विजय साहू, आर. 71 बालकृष्ण मरकाम, आर. 290 सुशांत पाण्डेय, आर. 87 अजय शिवहरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
    इसी प्रकार सजग और सक्रिय होकर मुंगेली पुलिस आगे भी मुस्तैदी से रात्रि गस्त पेट्रोलिंग करती रहेगी.
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *