ऑफलाईन/ऑनलाईन आईपीएल सटोरिया के ऊपर  मुंगेली पुलिस का बड़ा प्रहार,सट्टा खेलाते रंगे हांथो पकड़ाया आरोपी..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- मुंगेली पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा आसमाजिक तत्वों एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालों के विरूद्ध *‘‘ऑपरेशन बाज’’* अभियान चलायी जाकर समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है।

उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली मयंक तिवारी से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस द्वारा बीते कल मुखबीर से सूचना मिला कि काली माई वार्ड मुंगेली में राजू श्रीवास के मकान में आरोपी मुकेश देवांगन आईपीएल क्रिकेट में हर बाल पर चौका छक्का मारने पर हार जीत का दांव लगाकर सट्टा खेला रहा है।

मुखबीर की सूचना के आधार पर गवाहों के रवाना होकर मुखबीर के बताये स्थान काली माई वार्ड राजू श्रीवास के मकान में रेड कार्यवाही किया तो एक कमरे के अंदर मुकेश देवांगन पिता शत्रुहन प्रसाद देवांगन उम्र 34 वर्ष निवासी मोहम्म्द बसीर खान वार्ड मुंगेली थाना सिटी कोतवाली मुंगेली का आईपीएल की क्रिकेट टीम कोलकाता नाईट राईडर्स एवं सन राईस हैदराबाद के चल रहे क्रिकेट मैच में हार जीत को लेकर टीवी पर अपने मोबाईल के माध्यम से ऑफलाईन सट्टा खेला रहा था आरोपी द्वारा क्रिकेट मैच में प्रति बाल पर चौके एवं छक्के मारने डाट बाल होने पर रूपये पैसों का हार जीत का दांव लगावाकर स‌ट्टा खेलाते मिला जिसे रंगे हाथों पकडा गया पूछताछ करने पर सट्टा खेलाना स्वीकार किया।

आरोपित मुकेश देवांगन पूछताछ कर चेक रकने पर उसके कब्जे से 8 पेज (चार पन्ना) में लिखा हुआ ऑफलाईन सट्टा पट्टी नगदी रकम 52,240 रूपये, एक नग सोनी कंपनी का टीवी एवं सेटअप बॉक्स किमती 25,000 रुपये, मोबाईल 5 नग जिसमें 3 नग एन्ड्रोराईड मोबाईल एवं 2 नग की-पेड़ मोबाईल जिसकी कीमत 1,53,000 रूपये एक डाट पेन जुमला रकम 2,30,240 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 230/2025 धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध कर विधिवत् कार्यवाही किया गया।

आरोपी के मोबाइल की सघन जांच की जा रही है। उसमें आरोपी द्वारा सट्टे हेतु आई.डी का उपयोग किया जाना बताया गया है। जिस पर अन्य ऑनलाइन सट्टा खिलाने वालों पर कार्यवाही की जायेगी।


 उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक गिरीजाशंकर यादव थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली, उप निरी. सुशील कुमार बंछोर प्रभारी सायबर सेल मुंगेली, सउनि. भानू प्रताप बर्मन, प्रआर. दयाल गवास्कर, नोखेलाल कुर्रे, नरेश यादव, यशवंत डाहिरे, लोकेश सिंह राजपूत, रवि जांगड़े आरक्षक राकेश बंजारे परमेश्वर जांगड़े, रामकिशोर कश्यप, बसंत कुमार, भेषज पांडेकर एवं मआर. बृन्दा पंद्राम की सराहनीय भूमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *