किशोरावस्था जीवन कौशल शिक्षा कार्यक्रम अंतर्गत शिक्षकों का एचआईवी/एड्स एवं यौन स्वास्थ्य प्रशिक्षण संपन्न..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Punit Jejani
District bureu Gadchiroli Maharashtra

गडचिरोली : जिला एड्स प्रतिबंध एवं नियंत्रण इकाई, जिला सामान्य अस्पताल गडचिरोली की ओर से जिला शल्य चिकित्सक डॉ. माधुरी किलनाके के मार्गदर्शन में दिनांक 20 अगस्त 2025 को स्कूली शिक्षकों का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

यह प्रशिक्षण किशोरावस्था जीवन कौशल शिक्षा कार्यक्रम (Adolescent Education Programme – AEP) के अंतर्गत संपन्न हुआ, जिसमें 8वीं, 9वीं और 11वीं कक्षा को विज्ञान विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों में एचआईवी/एड्स की रोकथाम और यौन जनित रोगों के बारे में सही जानकारी पहुँचाकर संक्रमण के प्रसार को रोकना है। बताया गया कि विद्यार्थियों के जीवन निर्माण में शिक्षक की अहम भूमिका होती है, इसलिए उन्हें इस विषय का प्रशिक्षण दिया जाना आवश्यक है।

प्रशिक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मार्गदर्शन दिया गया, जिनमें शामिल थे –

किशोरावस्था जीवन कौशल शिक्षा कार्यक्रम (AEP) की रूपरेखा

किशोरावस्था एवं बढ़ती उम्र से जुड़े बदलाव

पौगंडावस्था में प्रजनन स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य

मानसिक स्वास्थ्य समस्याएँ और नशीले पदार्थों का दुरुपयोग

एचआईवी/एड्स व यौन रोगों (STI/RTI) की मूलभूत जानकारी

एचआईवी/एड्स की रोकथाम हेतु जीवन कौशल

एचआईवी/एड्स (निवारण व नियंत्रण) अधिनियम 2017

इसके अलावा प्रशिक्षण के बाद शिक्षकों को जागरूकता बढ़ाने के लिए IEC सामग्री भी वितरित की गई।

इस प्रशिक्षण सत्र में महेश भांडेकर (DPO), डॉ. अभिषेक गव्हारे (CSO) – जिला एड्स प्रतिबंध एवं नियंत्रण इकाई अधिकारी, नागेश मादेशी (ICTC परामर्शदाता) सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थि थीं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *