550 km की रेंज, प्रीमियम लुक और एडवांस फीचर्स के साथ जल्द पेश की जाएगी Tata Sierra EV

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Tata Sierra EV Launching: इंडियन मार्केट में टाटा मोटर्स की कारों का बड़ा बोलबाला है. टाटा की कई कारें सेफ्टी रेटिंग के लिहाज से भी अच्छी मानी जाती है. यही वजह है कि लोगों को टाटा की अपकमिंग लॉन्च का हमेशा से ही इंतजार रहता है.

इसके साथ ही अब टाटा इंडियन मार्केट में Sierra EV लॉन्च करेगी, जिसकी टाइमलाइन का खुलासा हो गया है. टाटा की ओर से मार्केट में इसके दो इंजन वर्जन पेश किए जाएंगे जिसमें EV और ICE शामिल है.

Tata Sierra EV को ICE वर्जन से पहले लॉन्च किया जाएगा जोकि अगले साल के अंत तक पेश होगी. सिएरा ईवी टाटा मोटर्स की प्रीमियम ईवी होगी जोकि बीस्पोक ईवी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है. टाटा सिएरा को पहली बार ऑटो एक्स्पो में पेश किया गया था, जिसमें LED लाइट बार के साथ ही फ्लश डोर हैंडल भी देखने को मिला था. हालांकि सिएरा को साइड विंडो डिजाइन के साथ लाया जा सकता है.

Tata Sierra EV का डिजाइन और फीचर्स

नई सिएरा 5-डोर बेस्ड होगी जोकि बॉक्सी लाइन्स के साथ आएगी लेकिन रेडिकल लुक में होगी. साइज की बात करें तो सिएरा 4.3 मीटर लंबी होगी, जिसका मतलब यह है कि Sierra कर्व के साइज की हो सकती है. इसके साथ है यह सफारी और हैरियर से छोटी हो सकती है. इसे हैरियर EV से नीचे और कर्व से ऊपर पोजिशन दी जा सकती है. फीचर्स की बात की जाए तो टाटा सिएरा का इंटीरियर लाउन्ज जैसा होगा जोकि रियर सीट के साथ होगा. सिएरा में 12.3-इंच टचस्क्रीन होगी लेकिन सेंटर कंसोल दूसरी टाटा कारों से अलग होने वाला है.

EPFO: PF खाते में ब्याज जमा हुआ कि नहीं? 4 तरीकों से ऐसे चेक करें बैलेंस

क्या हो सकती है Tata Sierra EV की कीमत?

इसके अलावा टाटा सिएरा में आपको दूसरे फीचर्स जैसे पैनोरमिक सनरूफ, पैसेंजर सीट के साथ मिनी इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले, हेड्स-अप डिस्प्ले, ADAS, डुअल पावर्ड फ्रंट सीट मिलती है. इसमें कूल्ड सीट के साथ ही अन्य फीचर्स भी मिलने वाले हैं. नई जनरेशन सिएरा ईवी में और ज्यादा स्पेस मिलने वाला है. सिएरा ईवी में 55kWh बैटरी पैक ऑप्शन मिलने वाला है, जिसकी रेंज 550 किमी होगी. अगले साल लॉन्च होने वाली इस ईवी की कीमत 25 लाख रुपये के करीब हो सकती है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *