EPFO: PF खाते में ब्याज जमा हुआ कि नहीं? 4 तरीकों से ऐसे चेक करें बैलेंस

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

EPFO: PF खाते में ब्याज जमा हुआ कि नहीं? 4 तरीकों से ऐसे चेक करें बैलेंस

EPFO: एम्प्लोयी प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) नौकरीपेशा लोगों के लिए बचत का अच्छा जरिया है। पीएफ खाते में कंपनी और कर्मचारी दोनों ही पैसे जमा करते हैं। कर्मचारी अपने मूल वेतन का 12 फीसदी पीएफ में निवेश करता है।

ये राशि हर महीने कर्मचारी के खाते में जमा की जाती है। पीएफ में जमा की गई राशि पर ब्याज भी दिया जाता है। खाते में ब्याज का पैसा जमा हुआ है या नहीं, इसके बारे में इन स्टेप्स से जानकारी ले सकते हैं।

वर्तमान में PF खाते में 8.25 फीसदी ब्याज दिया जाता है। इस रकम को देखने के लिए 4 तरीके दिए गए हैं। जिसमें उमंग ऐप, मैसेज, मिस्ड कॉल और EPFO पोर्टल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

उमंग ऐप पर कैसे रकम

UMANG ऐप को अपने फोन में इंस्टॉल करें, इसके बाद इसको यूजर आईडी और पासवर्ड से डाल कर लॉग इन कर लें। इसके बाद इसके बाद जिस सर्विस का फायदा लेना चाहते हैं उसपर क्लिक करें। जैसे खाते में जमा पैसे देखने हैं तो उसके लिए ‘व्यू पासबुक’ का ऑप्शन दिखेगा, जिसपर क्लिक करने से PF अकाउंट का बैलेंस स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा। इसमें यूजर केवाईसी अपडेट भी करा सकते हैं।

EPFO से कैसे देखें रकम

सबसे पहले EPFO के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं, इसके बाद कर्मचारी वाला ऑप्शन चुन लें। इसके बाद आपको UAN नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करना होगा। लॉग इन करने के बाद स्क्रीन पर ‘सदस्य पासबुक’ का ऑप्शन चुनें। फिर अकाउंट पासबुक देखने के लिए आपको दोबारा UAN नंबर और पासवर्ड डालें। इसको डालने पर पासबुक स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।

मिस्ड कॉल से कैसे करें चेक

मिस्ड कॉल के जरिए EPFO का बैलेंस चेक किया जा सकता है। इसमें सबसे पहले खाताधारक अपने यूएएन रजिस्टर मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। इसके बाद रिप्लाई में आपको एक और मैसेज मिलेगा। जिसमें अकाउंट बैलेंस की पूरी जानकारी दी गई होगी।

मैसेज के जरिए जानकारी

EPFO सदस्य मैसेज के जरिए भी ताजा दर की जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें ‘UAN EPFOHO ENG’ लिखकर 7738299899 पर मैसेज सेंड करें। मिस्ड कॉल की तरह ही PF अकाउंट बैलेंस के लिए मैसेज में खाते का विवरण भेज दिया जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *