तखतपुर। तखतपुर में घरेलू विवाद का मामला खून में बदल गया जब एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। यह घटना जूनापारा चौकी क्षेत्र की है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति मिथुन मेहर को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, मिथुन और उसकी पत्नी सीमा मेहर के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मिथुन पहले भी सीमा पर मारपीट कर चुका था। रविवार रात विवाद इतना बढ़ गया कि उसने गुस्से में पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। सीमा ने मौके पर ही दर्दनाक तरीके से दम तोड़ दिया।
पड़ोसियों ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे, लेकिन किसी ने इतनी भयावह परिणति की कल्पना नहीं की थी। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है और आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8207759
Total views : 8247564