बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का प्रकोप, एक और मरीज की मौत, 5 नए मरीज भी मिले

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर। तमाम कोशिशों के बाद भी जिले में स्वाइन फ्लू के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को फिर एक मरीज की जान चली गई है। साथ ही पांच नए मरीज की पहचान की गई है। बीते एक महीने से लगातार स्वाइन फ्लू के मरीज मिल रहे हैं। नियंत्रण के प्रयास के बाद भी मरीज मिलने का सिलसिला नहीं थम रहा है। मौजूदा स्थिति में शहरी क्षेत्र के हर बड़े मोहल्ले से इसके मरीज मिल चुके हैं।

साफ है कि रोकथाम के लिए ठोस कदम नहीं उठाया गया तो और लोग भी इससे संक्रमित हो जाएंगे। हालांकि नियंत्रण टीम को मरीज के संपर्क में आने वालों को स्वाइन फ्लू जांच करने का निर्देश दिया गया है, ताकि इनमे से यदि कोई संक्रमित मिलता है, तो उसका उपचार कर इस संक्रमित बीमारी को नियंत्रण में लाया जा सके।

वही अब लापरवाही बरतने का नतीजा यह निकला है कि अभी तक जिला अंतर्गत स्वाइन फ्लू के 144 मरीज मिल चुके हैं। वही सात लोगों की मौत हो चुकी है। अपोलो अस्पताल में भर्ती महिला की मौत हुई है। 59 वर्षीय महिला शहर के राजस्व कालोनी की रहने वाली थी। दो सितंगर को उसकी रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई थी। इसके बाद उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अभी एक्टिव मरीजों की संख्या 41 है। जबकि जिले में अब तक 7 लोगों की मौत स्वाइन फ्लू से हो चुकी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *