स्वर्गानुभूति मिलन संध्या: एक अनोखा आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दल्ली राजहरा। शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं अग्रसेन भवन के संस्थापक, श्री लक्खीप्रसाद अग्रवाल (अग्रवाल किराना स्टोर) के सम्मान में एक अनूठा आयोजन स्वर्गानुभूति मिलन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।

श्री लक्खीप्रसाद अग्रवाल अपने जीवन के नवें दशक में प्रवेश कर चुके हैं, और उनके पुत्र श्री दिलीप कुमार अग्रवाल एवं परिवार द्वारा यह विशेष संध्या आयोजित की जा रही है, जिसमें वे अपने प्रियजनों के साथ जीवन के इन अनमोल क्षणों को आत्मीयता से जीना चाहते हैं।

यह आयोजन 28 फरवरी को सायं 7:30 बजे से गायत्री मंदिर मैदान में स्वरुचि भोज के साथ प्रारंभ होगा और अतिथियों के आगमन तक जारी रहेगा।

परिवार का निवेदन:
“हम आप सभी आत्मीयजनों से सप्रेम अनुरोध करते हैं कि आप इस अनमोल अवसर पर सपरिवार पधारें और हमारे पूज्य पिताजी के इस स्वप्न को साकार करने में सहभागी बनें। आपकी उपस्थिति ही उनके लिए सबसे बड़ा उपहार होगी।”

यह मिलन संध्या न केवल एक समारोह है, बल्कि जीवन की अनुभूतियों को साझा करने का एक अनूठा अवसर भी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *