सुरेश रैना का दावा, BAN के खिलाफ बल्ले से तबाही मचाएगा ये दिग्गज

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होने वाला है. पहला मुकाबला कल यानी 19 सितंबर को चेन्नई में खेला जाएगा. जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. कप्तान रोहित शर्मा ने 17 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने इरादे साफ कर दिए हैं वो हर हाल में सीरीज जीतना चाहते हैं. अब टीम इंडिया के पूर्व स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना ने विराट कोहली को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है.

सुरेश रैना को लगता है कि बांग्लादेश के खिलाफ विराट का बल्ला धमाल मचाएगा. उन्होंने कहा “रोहित एक शानदार कप्तान हैं और उन्होंने यह साबित भी किया कि भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीती है, लेकिन ध्यान विराट कोहली की रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी पर होगा. उन्हें टेस्ट मैच बहुत पसंद हैं और वे इनका बहुत सम्मान करते हैं.

सुरेश रैना ने कहा टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले भारत 10 मैच खेलेगी और मेरा मानना ​​है कि विराट इस टेस्ट सीरीज में खूब रन बनाएंगे. आने वाली सीरीज में बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के चुनौतीपूर्ण गेंदबाजी आक्रमण कोहली के खेल को और बेहतर बनाएंगे.

मुझे उम्मीद है कि वे चमकेंगे- रैना

सुरेश रैना ने कहा विराट कोहली दबाव में बेहतर प्रदर्शन करते हैं और इस पूरे टेस्ट सीजन में उन्हें एक्शन के केंद्र में देखा जाएगा. बांग्लादेश के पास मजबूत तेज गेंदबाज हैं, लेकिन कोहली ने हारिस रउफ जैसे गेंदबाजों के खिलाफ अपनी क्षमता दिखाई है. चुनौतियां उन्हें बढ़ावा देती हैं और मुझे उम्मीद है कि वे चमकेंगे.

WTC final 2025 का मजबूत दावेदार है भारत

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अब तक दो सीजन हो चुके हैं. दोनों के फाइनल में भारत ने जगह पक्की की थी, लेकिन हार मिली. इस बार भी भारत फाइनल का मजबूत दावेदार है. वो इस वक्त WTC प्वाइंट टेबल में 68.52% जीत प्रतिशत के साथ नंबर एक पर है. भारत को अभी 10 टेस्ट खेलना है. फाइनल में जाने के लिए उसे 5 जीत जरूरी होंगी.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *