पुलिस अधीक्षक ने थाना रिंगनोद, चौकी ढोढर, सावती, माननखेड़ा, का किया निरीक्षण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

पुलिस अधीक्षक ने थाना रिंगनोद, चौकी ढोढर, सावती, माननखेड़ा, का किया निरीक्षण

थाना/चौकी भवन, हवालात, मालखाना चेकिंग कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

आगामी त्योहारों पर विशेष सतर्कता बरतने के दिए निर्देश

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा थाना रिंगनोद पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह आजाद एवं थाना स्टाफ से थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था एवं लंबित अपराध के संबंध में चर्चा की। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी के साथ थाना परिसर का भ्रमण किया गया। जिसमें हवालात, शस्त्रागार, रिकॉर्ड रूम, का निरीक्षण किया गया। ड्यूटी पर उपस्थित अधिकारी से थाने का रिकॉर्ड, ड्यूटी रजिस्टर, एफआईआर, शिकायत इत्यादि अभिलेखों का संधारण देखा गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर निराकरण किया गया।

विशेष सतर्कता बरतने के दिए निर्देश

पुलिस अधीक्ष द्वारा थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद को आगामी त्योहारों के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने एवं सक्रियता बनाए रखने के निर्देश प्रदान किए। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल को रात्रि गश्त के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

थाना एवं हवालात का निरीक्षण किया

पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा थाना हवालात चेक किया। हवालात में साफ सफाई रखने, बंदी की खाने पानी की व्यवस्था का जायजा लिया। हवालात में सुरक्षा के मापदंड देखे। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को गंभीरता से सुने, आम जन से अच्छा व्यवहार करे

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी को फरियादियों की सभी शिकायतों को गंभीरता के साथ सुनकर संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। थाना पर आने वाले के साथ पुलिस अधिकारी अच्छा व्यवहार करे और हरसंभव मदद करने का प्रयास किया जाना चाहिए।

आदतन अपराधियों पर कड़ी कारवाई करने के निर्देश–
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी को आदतन अपराधियों, हिस्ट्री शीटर, गुंडा बदमाशों पर नजर रखने एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त होने पर कड़ी कारवाई करने के निर्देश दिए।

अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश– पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी को अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों की धड़पकड़ कर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद के साथ ढोढर चौकी, असावती चौकी एवं माननखेड़ा चौकी पहुंचकर निरीक्षण किया। चौकी प्रभारी ढोढर रघुवीर जोशी, चौकी प्रभारी असावती शरीफ खान, चौकी प्रभारी माननखेड़ा राजेश मालवीय को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही थाना एवं चौकी स्टाफ की समस्याएं जानकर निराकरण के निर्देश दिए!

महिला एवं बच्चों के साथ होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों पर प्रभावी कारवाई करने, लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार के विरुद्ध कड़ी कारवाई करने, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी आदि के संबंध में दिशा निर्देश प्रदान किए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *