पुलिस अधीक्षक ने ली मासिक अपराध समीक्षा बैठक, उत्कृष्ट कार्य के लिए आरक्षकों को किया सम्मानित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़ रायगढ़! पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने आज जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की, जिसमें जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के प्रारंभ में पुलिस अधीक्षक ने विगत माह की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि श्याम मंदिर और होंडा शोरूम में हुई बड़ी चोरियों का सफल खुलासा, “मुस्कान अभियान” के तहत नाबालिग व गुम इंसानों की सफल तलाश, घरघोड़ा क्षेत्र में हत्या के मामले की त्वरित जांच, खरसिया क्षेत्र में चोरी के मामलों का पर्दाफाश तथा कोतवाली सहित अन्य थानों द्वारा पॉक्सो प्रकरणों में की गई त्वरित कार्रवाई अहम रही। बैठक में “सुरक्षित सुबह” अभियान की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि केवल नए सीसीटीवी कैमरे लगाने पर जोर न देकर पहले से लगे कैमरों में से कम-से-कम एक कैमरे का फोकस सड़क की ओर करने के लिए व्यापारियों और नागरिकों को प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि कई सामाजिक संस्थाएं और व्यापारीगण इस अभियान में जुड़ने को इच्छुक हैं, अतः प्रमुख स्थानों पर उनके सहयोग से कैमरे स्थापित किए जाएं। उन्होंने आगामी माह जिलेभर में मादक पदार्थों के विरुद्ध और प्रभावी तथा व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि केवल शराब और गांजा ही नहीं, बल्कि प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री और खरीद पर भी विशेष फोकस किया जाए। बैठक में 90 दिवस से अधिक समय से लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को ऐसे प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

लंबित मर्ग एवं शिकायतों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने, कोटवारों की नियमित बैठकें लेकर उन्हें प्रोत्साहित करने, गांजा नष्टीकरण की प्रक्रिया पूरी करने तथा लंबित जवाबदावाओं को प्राथमिकता से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने राजपत्रित अधिकारियों को आकस्मिक निरीक्षण नियमित रूप से करने और अच्छे कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के नाम सम्मान के लिए प्रस्तावित करने तथा लापरवाह कर्मियों को परेड पर तलब करने के भी निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। थाना कोतवाली के आरक्षक लोमेश सिंह राजपूत और प्रदीप मिंज को ओडिशा (झारसुगुड़ा) से मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी, जूटमिल थाना के प्रधान आरक्षक वीरेंद्र भगत, आरक्षक परमानंद पटेल और महिला आरक्षक आशा सिदार को 17 वर्षीय बालिका को जबलपुर (मध्यप्रदेश) से दस्तयाब करने, प्रधान आरक्षक मोहम्मद दिलदार कुरेशी और आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ को हीरो होंडा शोरूम से नगदी की शत-प्रतिशत बरामदगी, तमनार थाना के प्रधान आरक्षक बनारसी लाल सिदार और हेमंत पात्रे को उड़ीसा से गुम महिला की दस्तयाबी, घरघोड़ा थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में 3 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका निभाने वाले प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा और आरक्षक हरीश पटेल, तथा कापू थाना क्षेत्र की गुम बालिका को झारखंड से बरामद कर लाने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रधान आरक्षक मनोज सिंह, आरक्षक संजीव पटेल एवं विक्रांत भगत को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। बैठक में एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, नवपदस्थ सीएसपी मयंक मिश्रा, एसडीओपी खरसिया/सायबर सेल अनिल विश्वकर्मा, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी, ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह तथा सभी थाना, चौकी प्रभारी उपस्थित रहे ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *