पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ की अपराध समीक्षा बैठक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आगामी त्योहारों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा कर दिये कई दिशा-निर्देश

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा को नवीन पुलिस कंट्रोल रूम पर पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों की कानून व्यवस्था एवं अपराधों की समीक्षा के साथ आगामी त्योहार के शांति पूर्वक सम्पन्न करवाने के संबंध में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों से आगामी त्योहारों गणेशोत्सव, ईद मिलाद उन नबी, अनंत चतुर्दशी आदि के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश प्रदान किए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारियों को निम्न दिशा निर्देश प्रदान किए।

1. सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमण करेंगे।

2. अवैध गतिविधियों शराब, जुआ सट्टा, मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ और सख्ती से कार्रवाई की जाए।

3. धोखाधड़ी के गंभीर अपराधों के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

4. छोटी से छोटी सूचना को गंभीरता से लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। किसी भी सूचना पर पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम त्वरित होना चाहिए।

5. स्थाई वारण्टी-गिरफ़्तारी वारंटियों की भी धरपकड़ करने के निर्देश दिए गए।

6. थाना क्षेत्र के होटल, ढाबों एवं रेस्टोरेंट्स की नियमित चेकिंग की जाए।

7. थाना क्षेत्र के बस स्टैंड रेलवे स्टेशन की नियमित चेकिंग करेंगे।

8. चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु रात्रि गश्त एवं प्रभात गश्त में विशेष सतर्कता बरतेगे।

9. थाने पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का कैंप लगाकर शीघ्रता से संतुष्टिपूर्वक निराकरण करेंगे।

10. आगामी त्योहारों के दृष्टिगत आयोजकों की बैठक लेकर सुरक्षा के संबंध में आवश्यक निर्देश देगे।

11. आगामी त्योहारों एवं आयोजनों के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बैरिकेटिंग करेंगे

12. संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी लगवाए तथा प्रमुख आयोजन, जुलूस की वीडियोग्राफी एवं ड्रोन कैमरा से निगरानी रखी जाए

13. सोशल मीडिया पर निगरानी रखेंगे धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले असामाजिक तत्वों पर त्वरित कारवाई करे

14. महिला संबंधी अपराधों का पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार तय समय सीमा के भीतर निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करे।

15. चोरी एवं लूट के पुराने ब्लैक स्पॉट को चिह्नित कर क्षेत्र में पुलिस की गश्त एवं सीसीटीवी कैमरे लगवाने की समझाइश दी जाए।

16. गंभीर एवं आदतन अपराधियों की जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही करेंगे।

17. थाना क्षेत्र के जिलाबदर आरोपियों, निगरानी बदमाशो आदतन अपराधियों की नियमित चेकिंग करेंगे।

18. आपराधिक प्रवृत्ति में शामिल रहने वाली गैंग सांसी, पारदी, कंजर की क्षेत्र में आवाजाही पर निगरानी रखेंगे।

19. सभी थाना प्रभारी अपने थाना क्षेत्र के आसूचना संकलन को और मजबूत करे।

उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम सत्येंद्र घनघोरिया, नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराज सिंह चौहान, एसडीओपी रतलाम किशोर पाटनवाला, एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल, एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर, एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय, डीएसपी यातायात आनंद स्वरूप सोनी, डीएसपी महिला सेल अजय सारवान, सहित जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *