निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
सरगांव – आज 26 मई सोमवार को सुहागिनों ने वट सावित्री व्रत रख अखंड सौभाग्य और पति के दीर्घायु होने की कामना की। नगर के वट वृक्षों के समीप पति के दीर्घायु होने की कामना लिए सुहागिनों की आस्था ,पूजन के रूप में बड़ी संख्या में दिखी।
वार्ड क्रमांक 10 की निवासी श्रीमती राजकुमारी पांडेय ने बताया कि ज्येष्ठ अमावस्या के दिन यह व्रत सोमवती अमावस्या के दिन पड़ा इस लिए यह व्रत सुहागिनों के लिए पुण्य फल प्राप्ति के लिए विशेष रहा,धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन सावित्री ने वट वृक्ष के नीचे यमराज से अपने मृत पति सत्यवान के प्राण वापस लिए थे।

उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए सुहागिनों द्वारा पूरे दिन निर्जला व्रत रख कर वट वृक्ष की पूजा की गई। साथ ही सावित्री और सत्यवान की कथा सुनी गयी,व्रती महिलाओं ने पूजन की आवश्यक सामग्री नारियल,पान,पत्ते,कलावा,बांस का पंखा,श्रृंगार सामान,मिठाई, फ़ल,सात अनाज,पूजन थाली आदि बड़ी उत्साह से इकट्ठे किए।

वट वृक्ष की नजदीक में उपलब्धता ना होने पर घर में गमले में लगाए गए बरगद के पौधे की पूजा की गई,ज्ञात हो कि मानसून पर उक्त पौधे को जय मां संतोषी गणेश पूजा समिति के सदस्यों द्वारा रोपित कर उसका संरक्षण किया जाता है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8203077
Total views : 8241720