
ग्वालियर : ग्वालियर में पुलिस का और परिवहन विभाग का लगातार एक्शन जारी है आपको बता दें कि भितरवार क्षेत्र के गोहिंदा गांव में हादसा होने के बाद प्रशासन लगातार कार्रवाई करता नजर आ रहा है।
ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देशन में डबरा तहसीलदार विनीत गोयल लगातार कार्रवाई कर रहे हैं।
आज सुबह ही 5 से 6 स्कूली वेनो को पकड़कर तहसील परिसर में रखवाया… बात अगर दतिया के इंदरगढ़ की कही जाए तो यहां तमाम जर्ज़र वाहनों से स्कूल के बच्चों को परिवहन किया जा रहा हैं…
स्कूल वाहनों में कई वाहन संचालक तो एलपीजी का उपयोग कर रहे हैं जो पूर्णतः प्रतिबंधित हैं… प्रशासन का कोई भय ना होने के कारण जर्ज़र, अनफिट वाहन बच्चों की जिंदगी से खिलबाड कर रहे हैं ऒर प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा हैं..
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8185204
Total views : 8218342