
निर्मल अग्रवाल : मुंगेली-शासकीय प्राथमिक शाला लोहदा के नवाचारी शिक्षक बलजीत सिंह कांत,प्रवीण कोशले,सुशीला ध्रुव द्वारा शाला में संचालित नवाचारी योजना विद्यार्थी कल्याण कोष जिसका शुभारंभ गत वर्ष अगस्त 2023 में विकास खंड शिक्षाधिकारी पवित्र सिंह बेदी,सहायक विकास खण्ड शिक्षाधिकारी रविपाल राठौर,बीआरपी प्रिया यादव,संकुल प्राचार्य अजय कमल,संकुल समन्वयक मोहन लहरी,जनपद सदस्य-रूखमणी साहू,सरपंच मुद्रिका साहू की उपस्थिति में किया गया था.
एवं विकास खण्ड शिक्षाधिकारी पवित्र सिंह बेदी ने अपने उद्बोधन में कहा था इस कोष की दूरगामी परिणाम बहुत अच्छी एवं अनुकरणीय रहेगा एवं आगे कहा कि इस तरह की कोष सभी शालाओं में होनी चाहिए,जिनके माध्यम से विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्रियाँ दिया जा सके इससे पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ने में सहायता मिलेगा।

नवाचारी शिक्षक बलजीत सिंह कांत ने बताया कि इस कोष के माध्यम से शाला के बच्चों के लिए उपयोगी सामग्री जैसे कॉपी, पेन,पेंसिल, पानी बॉटल, जूता-मोजा, बेग,टाई, बेल्ट आदि वितरित किया जाता है,इसी क्रम में विद्यार्थी कल्याण कोष से प्राप्त राशि से इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शाला के सभी बच्चों को कॉपी, पेन,पेंसिल,रबर,कटर,पानी बॉटल, जूता-मोजा उपस्थित जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य रूखमणी साहू,सरपंच मुंद्रिका साहू, गीता निषाद, लालजी साहू,रामू साहू, के हाथों बच्चों को दिया गया.
सामग्री प्राप्त होने के पश्चात सभी बच्चों के चेहरे खिले नजर आए,इसी तरह गणतंत्र दिवस पर भी विद्यार्थी कल्याण कोष के माध्यम से बच्चों को सामाग्री दिया गया था,इस अवसर पर जनपद सदस्य रूखमणी साहू ने कहा कि शाला में संचालित योजना बच्चों के लिए बहुत उपयोगी साबित हो रहा है.
हम सभी को विद्यार्थी कल्याण कोष में स्वेच्छा से राशि दान करना चाहिए,सरपंच मुद्रिका साहू ने कहा कि यह कोष वास्तव में सेवा करने का मौका देता है हम सबको जरूर कोष में सहयोग करना चाहिए सरपंच मुंद्रिका साहू ने प्राथमिक शाला लोहदा के शिक्षकों को इस नवाचारी कार्य के लिए बधाई दिए।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8207707
Total views : 8247496