पीडीएस का चावल खरीदने वाले दुकानदारों पर होगी सख्त कार्रवाई: कलेक्टर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(गौतम बाल बोंदरे) : बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा है कि पीडीएस का चावल खरीदने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार चावल बेचने वाले का भी राशन कार्ड निरस्त किया जाएगा।

कलेक्टर ने इस आशय के आदेश आज इस टीएल की बैठक में दिए। उन्होंने बेसमेंट में संचालित कोचिंग सेंटर और झोलाछाप डॉक्टरों पर भी लगातार कार्रवाई करने कहा। कलेक्टर ने आज टीएल बैठक में लंबित मामले और राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं में प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, डीएफओ सत्यदेव शर्मा, सीईओ जिला पंचायत आरपी चौहान, एडीएम आर.ए. कुरूवंशी सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।


जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि पीएम जनमन योजना शासन की प्राथमिकता वाली योजना है इसके लिए अभियान चलाकर पीव्हीटीजी के हितग्राहियों को सेचुरेशन लेवल हासिल करने तक लाभान्वित किया जाए। इसके लिए 23 अगस्त से 15 दिन का विशेष अभियान चलाने कहा।

उन्होंने फोटो युक्त मतदाता सूची के लिए आज से शुरू हुए डोर-टू-डोर सर्वेक्षण कार्य को गंभीरता से करने कहा। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्कूल में कोई अवैध कब्जा है तो सभी एसडीएम तत्परता से कब्जा हटाना सुनिश्चित करेंगे।

कलेक्टर ने अनुकंपा नियुक्ति के बचे हुए प्रकरणों पर तेजी से निर्णय लेने के निर्देश दिए। लंबे समय से नदराद अधिकारी-कर्मचारी पर भी शासन के निर्देशानुसार कार्रवाई करने कहा।

वन विभाग को मिला स्वच्छता पुरस्कार-

स्वच्छ भारत मिशन एवं पर्यटन विभाग के समन्वय से स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग का शुभारंभ किया गया है जिसका उद्देश्य पर्यटन स्थलों में अतिथियों के ठहरने के लिए रिसॉर्टस, होटल, होमस्टे एवं धर्मशाला जैसी कई अतिथि सत्कार सुविधाएं है जो ग्रामीण क्षेंत्रों में आवास सुविधाएं प्रदान करती है। वन विभाग के ग्रीन वैली रिसॉर्टस शिवतराई को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, फिकल स्लज प्रबंधन एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के निर्धारित मापदंड के अनुसार सर्वाधिक अंक मिला। कलेक्टर ने टीएल की बैठक में डीएफओ को ग्रीन लीफ रेटिंग का प्रमाण पत्र एवं मोमेन्टो दिया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *