“स्टार्स ऑफ टुमॉरो ने स्व. शिक्षक पी. एस. ठाकुर को दी हरित श्रद्धांजलि, हरियर मुंगेली अभियान के तहत स्मृति में लगाए 50 पौधे”

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर जनजागरण का प्रतीक बन चुका स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी का अभियान “हरियर मुंगेली – सुघ्घर मुंगेली” आज अपने सातवें चरण में पहुँचा। इस चरण को नगर के प्रतिष्ठित, सरल, ज्ञानशील एवं आदर्श शिक्षक स्व. पी.एस. ठाकुर की स्मृति और श्रद्धांजलि को समर्पित किया गया।


संस्था द्वारा आज जिला अस्पताल मार्ग स्थित नहर रोड पर नीम, कदम, बादाम, गुलमोहर और मौलश्री जैसे छायादार व उपयोगी 50 पौधों का रोपण किया गया। इनमें 24 नए पौधे लगाए गए और पूर्व में क्षतिग्रस्त पौधों की जगह 26 पौधों को प्रतिस्थापित कर हरियाली को नया जीवन दिया गया।

पौधों की सुरक्षा हेतु ट्री-गार्ड भी लगाए गए ताकि ये पौधे न केवल धरती को हरियाली दें बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए छाया और जीवन का आधार बनें।


इस अवसर पर संस्था के सचिव विनोद यादव ने कहा कि आज दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती प्रकृति और मानव जीवन के बीच बिगड़ता हुआ संतुलन है। जनसंख्या वृद्धि और संसाधनों के अत्यधिक दोहन ने आर्थिक व स्वास्थ्य संबंधी अनेक समस्याएँ खड़ी कर दी हैं। ऐसे में पेड़-पौधों का संरक्षण ही मानवता के अस्तित्व की गारंटी है। इसी उद्देश्य को लेकर हमारी संस्था ने यह अभियान आरंभ किया था, जो आज एक जनांदोलन का रूप ले चुका है।


संस्था के वरिष्ठ सदस्य सतपाल मक्कड़ एवं विकास जैन ने कहा स्व. पी.एस. ठाकुर जी जैसे गुरु समाज की धरोहर होते हैं। उनकी सादगी, ज्ञान और अध्यापन शैली से असंख्य छात्र जीवन की राह पाए और आज बड़े अधिकारी बनकर समाज का नाम रोशन कर रहे हैं। उनका जाना केवल एक परिवार की ही नहीं, पूरे समाज की क्षति है। ऐसे शिक्षक को श्रद्धांजलि देने का सबसे श्रेष्ठ माध्यम है, हरियाली का संवर्धन, क्योंकि पेड़ ही जीवन और ज्ञान दोनों का आधार हैं।


इस अवसर पर स्टार्स ऑफ टुमॉरो के संयोजक रामपाल सिंह, सह संयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, सतपाल मक्कड़, दिनेश गोयल, गोखलेश सिंह, विकास जैन, देवशंकर श्रीवास्तव, देवेंद्र परिहार, आशीष सोनी, दीपक जैन, श्रेणिक पारख, अनुराग सिंह, रणवीर सिंह, मुकेश पांडेय, सूरज मंगलानी, नीलेश केशरवानी, कोमल चौबे, सुनील वाधवानी, नागेश साहू, पप्पू शर्मा, अंकित सिंह, राहुल मल्लाह, अजय चंद्राकर, रवि साहू, संदीप सिंह, वैभव ताम्रकार, देवेंद्र सिंह, वासु पांडेय, श्रीओम सिंह, अमित साहू, परमेश्वर देवांगन, संतोष जांगड़े, सुरेश यादव, सुमित उपाध्याय सहित पर्यावरण प्रेमी आशीष सिंह, प्रियांक गुप्ता, विजेंद्र मानिकपुरी, रिंकू सोनकर, रौशन कौसिल, सागर वैष्णव, आदर्श गुप्ता, नितेश लालवानी सहित संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *