खेल शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक-परमानन्द

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सरगांव प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

सरगांव- नगर पंचायत सरगांव के उन्मुक्त खेल मैदान में आज सरगांव प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 का भव्य शुभारंभ किया गया। उक्त प्रतियोगिता 12 दिसंबर 2024 से प्रारंभ होकर दिनांक 25 दिसम्बर 2014 को समाप्त होगी।

पूर्ण रूप से टेनिस बॉल में खेले जाने वाले प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया है जिनकी एंट्री फीस 3100 रखी गई थी। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 51000 ,द्वितीय पुरस्कार 31000 , तृतीय पुरस्कार 21000 ,फाइनल मैन ऑफ द मैच ₹2500, मैन ऑफ द सीरीज ₹5000, के साथ ही बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट फील्डर, बेस्ट कैचर,बेस्ट अंपायर, बेस्ट दर्शक, के साथ ही बाउंड्री के बाहर कैच लेने वाले दर्शकों को भी इनाम प्रदान किया जाएगा ।

विजेता टीम और रनर अप टीम को टी-शर्ट भी प्रदान किया जाएगा। क्षेत्रीय खिलाड़ियों को बढ़ावा देने और नगर में खेल प्रेमियों के मनोरंजन व आपसी सामंजस्य स्थापित करने उक्त प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।


इसी तारतम्य में आज प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत सरगांव के अध्यक्ष परमानन्द साहू द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रतियोगिता का प्रथम मैच बेलपान(खपरी) और चंद्रखुरी(बैतलपुर) के बीच खेला गया जिसमें बेलपान विजेता रही।


मुख्य अतिथि की आसन्दी से अध्यक्ष परमानन्द साहू ने कहा कि– खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता हैं, जो हमारे शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करता हैं। खेल व्यक्ति को अनुशासन, संघर्ष, और टीमवर्क की भावना सिखाते हैं। खेलों के माध्यम से हम अपने शरीर को स्वस्थ और निरोगी रखने में कारगार होते है।

उन्होंने आयोजक समिति को इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पार्षद रामकुमार कौशिक, कन्हैया पाण्डेय , इंजीनियर नरेन्द्र दुबे , राजकुमार साहू , कमलेश अग्रवाल ,निखिल कौशिक सहित आयोजन समिति के लल्ला यादव, सुमित सोनी(राजा),कलेश्वर साहू, योगेश साहू, अभय,गोपाल, योगेश, विपिन, राजू वर्मा, संदीप कौशिक, ओमप्रकाश, दबेश साहू, पवन साहू, तिलक साहू, विकास साहू आदि उपस्थित रहे.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *